सभी विषय की क्विज के लिए Join now Telegram group


Mind MakeUp

🌺 भगरू 🌺

भगरू


भंगरू एक जल सरंक्षण तकनीक है। यह गुजराती शब्द है जिसका अर्थ है ‘स्ट्रॉ’।

इस तकनीक का प्रयोग मिट्टी में अधिक लवणता वाले क्षेत्रों में किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग कर बारिश का पानी खेतों में ही ज़मीन के नीचे एकत्र कर लिया जाता है।

इस तकनीक के उपयोग से मृदा की लवणता में कमी आई है और किसानों को सूखे की मार से बचाने के साथ ही ताज़े पानी की आपूर्ति में वृद्धि हुई है।

इस प्रणाली को ज़मीन में इस तरह फिट किया जाता है कि ज़मीन के बाहर का पानी इससे होता हुआ पहले फिल्टर में जाता है जहाँ पानी के साथ आए कूड़े-कंकड़ इत्यादि को फ़िल्टर किया जाता जाता है। फ़िल्टर होने के बाद यह पानी ज़मीन के भीतर बने कुएँ में जमा हो जाता है।

आवश्यकता पड़ने पर पानी को मोटरपम्प की सहायता से बाहर निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।


🌻 बाघिन अवनि 🌻

हाल ही में महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले में नरभक्षी बाघिन अवनि को मार दिया गया। माना जाता है कि इस बाघिन ने पिछले दो सालों में लगभग 13-14 लोगों की जान ली थी। इस बाघिन के नरभक्षी होने के बावजूद इसकी हत्या का विरोध भी किया जा रहा है।

अवनि को अधिकारिक रूप से टी-1 (T-1) के नाम से जाना जाता था और इसके दो शावक भी हैं।

इस बाघिन को मारने की ज़िम्मेदारी निशानेबाज़ असगर अली को दी गई थी।


🎤 दिल्ली के सिग्‍नेचर पुल का उद्घाटन किया गया।

🌺 दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 'यमुना' नदी पर बनाए गए प्रतिष्ठित 'सिग्‍नेचर पुल' का उद्घाटन किया है।
इस प्रतिष्ठित पुल की लंबाई 675 मीटर है, यह उत्तर और पूर्वोत्तर दिल्ली के बीच यात्रा के समय को कम करेगा और वजीराबाद पुल के यातायात को साझा करेगा।

💐 सिग्‍नेचर पुल, एक कैंटिलीवर स्पार केबल पर बनाया गया पुल है, जो वजीराबाद क्षेत्र में यमुना नदी का विस्‍तार करता है और वजीराबाद को पूर्वी दिल्ली से जोड़ता है।

🌸 यह देश का पहला असममित केबल पर बनाया गया पुल है।




🎤 आगंतुकों की सहायता करने हेतु अरुणाचल में टूरिस्‍ट पुलिस एप्‍लीकेशन लांच किया गया है।

🔮 अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकाल के दौरान नागरिकों की सहायता करने हेतु अरुणाचल प्रदेश टूरिस्‍ट पुलिस और अरुणाचल सुरक्षा एप्‍लीकेशन लॉन्च किए हैं।

🔗 यह राज्य पुलिस को अधिक कुशल बनाने हेतु प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत‍ किया गया एक प्रयास है।
यह एप्‍लीकेशन राज्य में अपराध की दर में महत्‍वूपर्ण कमी करेगा और राज्‍य में यात्रा करने हेतु आने वाले पर्यटक, अपने आस-पास टूरिस्‍ट पुलिस के साथ स्‍वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।


🏹 सबंधित जानकारी 🏹

🌺 अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में असम और नागालैंड राज्यों से घिरा हुआ है, पश्चिम में भूटान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है, पूर्व में म्यांमार के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा साझा करता है और मैकमोहन रेखा द्वारा उत्तर में चीन से अलग होता है।
Mind MakeUp Mind MakeUp Reviewed by YoGi on 6:24 AM Rating: 5

No comments:

.

Powered by Blogger.