सभी विषय की क्विज के लिए Join now Telegram group


नवरात्र के व्रत में क्या भोजन खाना चाहिए

व्रत आहार ग्रहण करने के भी नियम हैं                 

                                               


नवरात्र के नौ दिन जीवन साधने की कला के दिन है, ताकि जीवन सार्थक हो सके। नवरात्र में देवी को साधना और आध्यात्म का अद्भुत संगम होता है। लोग अपनी मनोकामना पूरी करने और देवी मां को खुश करने के लिए व्रत रखते है। कुछ श्रद्धालु प्रथम और अंतिम दिन का व्रत रखते है, जबकि कई भक्त पूरे नवरात्र का व्रत करते है। अब सवाल .यह उठता है। कि व्रत में खानपान किस प्रकार का होना चााहिए, ताकि व्रत करने से स्वास्थ्य पर कोई परिवर्तन ना पडे़। आयुर्वेद की मानें, तो इस बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने आप कमजोर हो जाती है। इसलिए उपवास के माध्यम से हल्का व सुपाच्य आहार लेकर आप अपने शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा से भर सकती हैं। उपवास के दौरान शरीर में विषैले तत्व तेजी से बाहर निकलने लगते हैं। यह शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन कहलाता है। इससे शरीर चुस्त-दुरुस्त और हल्का लगने लगता है।





डाइटिशियन कहते है। कि नवरात्र में नौ दिन का व्रत प्राय: सभी लोग रखते है। मगर कुछ लोग ही सही डाइट को फॉलो कर पाते है। नतीजा दो-तीन दिन के बाद ही तबीयत बिगड़ने लगती है। डिहाड्रेशन, बदहजमी, सिर दर्द आदि की समस्या होने लगती है। लेकिन सही समय पर सही डाइट लेकर आप नवरात्र का व्रत कर सकती हैं। उपवास के दौरान डिहाड्रेशन से बचने के लिए लिक्विड डाइट ज्यादा लें। इनमें पानी, जूसम छाछ, नारियल पानी,  के साथ दूध आदि भी शामिल करें। तरल पदार्थ की सही मात्रा शरीर को हल्का रखेगी ही, आवश्यक मिनरल्स व विटामिन्स के जारिये ऊर्जा भी देती रहेगी, जिससे आप थकावट व आलस का अनुभव नहीं करेंगी। हल्के ठोस आहार के रूप में आप सेंधा नमक वाली साबूदाने की खिचड़ी का प्रयोग कर सकती है। कार्बोंहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना तुरंत ऊर्जा देने में सक्षम है। बीच-बीच में खाने के लिए फलों की चाट भी फायदेमेंद है, क्योकि फलों में कैलोरीज कम होती है। और इनमें कार्बोंहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है। सेब, अनार, केला, पपीता, खजूर का सेवन करे। इसके साथ ही लौकी और उबले आलू का प्रयोग फलाहार के रूप में कर सकती है। दूध से बनी हुई चीजें उपवास में विशेष रूप से खाएं। व्रत में कूट्टू, सिंघाडे के आटे की रोटी बनाकर हरी चटनी के साथ खाने का आनंद लें।

सीताफल की सब्जी व सावां के चावल की खिचड़ी दही के साथ खा सकती है। व्रत के दौरान ताजा दही आप ले सकती है। दही का प्रोटीन गुणकारी होता है। इससे 60 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसीलिए व्रत में थोडा-सा दही खाने से प्यास भी अधिक नहीं लगती।

अगर आप व्रत के दौरान अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती हैं, तो आलू या आलू के चिप्स खाने की बजाए ताजे फल-सब्जियों की सलाद खाएं। व्रत के दौरान तल-भूना खाने से बचें। नमकीन और पकौड़े खाने की बजाए रोस्टेड मखाने का प्रयोग करें। आप रोजमर्रा से अलग संतुलित और नियंत्रित, पौष्टिक और हल्का खाना खाएंगे, तो शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उपवास में खाने के बीच लंबा अंतराल न रहे।

                                            
            Happy Navratri Wishes
नवरात्र के व्रत में क्या भोजन खाना चाहिए नवरात्र के व्रत में क्या भोजन खाना चाहिए Reviewed by YoGi on 4:09 PM Rating: 5

No comments:

.

Powered by Blogger.