
🌺CURRENT GK FOR ALL EXAMS🌺
1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में गांधीवादी विचारधारा व स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन किया गया?
a. नई दिल्ली
b. वर्धा
c. पटना
d. उज्जैन
Ans:- c. वर्धा
विवरण: केन्द्रीय पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय ने भारत को 2019-20 तक देश को “स्वच्छ भारत” बनाने के लिए गांधीवादी विचारधारा तथा स्वच्छता पर वर्धा में सम्मेलन का आयोजन किया.
2. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने हाल ही में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) के अध्यक्ष पद से इस्तीवफा दे दिया है?
a. गजेन्द्र
b. नसीरुद्दीन शाह
c. अक्षय कुमार
d. अनुपम खेर
Ans:- d. अनुपम खेर
विवरण: फिल्म अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चेयरमैन अनुपम खेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?
a. जस्टिस जी के शर्मा
b. जस्टिस अब्दुल करीम
c. जस्टिस गुरनाम सिंह
d. जस्टिस ए.एस. बोपन्ना
Ans:- d. जस्टिस ए. एस बोपन्ना
विवरण: जस्टिस ए.एस. बोपन्ना ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई.
4. हाल ही में भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था?
a. भारत
b. जापान
c. सिंगापुर
d. मलेशिया
Ans:- b. जापान
विवरण: भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 28-29 अक्टूबर, 2018 को जापान में किया गया.
5. अमेरिका के अतिरिक्त कौन-सा देश भारत के साथ अक्टूबर 2018 में दो देशों के रक्षा और बाहरी मामलों के मंत्रालयों के बीच टू प्लस टू संवाद तंत्र स्थापित करने के लिए सहमत हो गया है?
a. चीन
b. दक्षिण कोरिया
c. वेनेजुएला
d. जापान
Ans:- d. जापान
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे. इस दौरान दोनों देशों के कई अहम समझौते हुए और दोनों देश 2+2 वार्ता के लिए भी सहमत हुए.
6. हाल ही में किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया गया जो कि 700 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य भेद सकती है?
a. पृथ्वी-4
b. आकाश-2
c. ब्रह्मोस
d. अग्नि-1
Ans:- d. अग्नि-1
विवरण: स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण ओडिशा में मंगलवार को किया गया. यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है.
7. हाल ही में किस देश द्वारा घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा?
a. भारत
b. जापान
c. चीन
d. जर्मनी
Ans:- c. चीन
विवरण: चीन द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा. चीन का कहना है कि वह दक्षिणी ध्रुव जैसे ठंडे प्रदेश में एयरपोर्ट बनाने में सक्षम है.
8. भारत में किस स्थान पर देश के सबसे बड़े ड्राई डॉक के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है?
a. विशाखापत्तनम
b. कोचीन
c. पोरबंदर
d. गोवा
Ans:- b. कोचीन
विवरण: भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किये जाने हेतु केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कोचीन में हाल ही में परियोजना का शिलान्यास किया गया.
9. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इस मूर्ति की लम्बाई कितनी है?
a. 282 मीटर
b. 212 मीटर
c. 182 मीटर
d. 137 मीटर
Ans:- c. 182 मीटर
विवरण: विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इसकी उंचाई 182 मीटर है.
10. 10. भारत द्वारा निम्नलिखित में से किस देश के साथ ''कूल ईएमएस सेवा'' शुरू की गई?
a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. चीन
d. अमेरिका
Ans:- a. जापान
विवरण: भारत और जापान के बीच 'कूल ईएमएस सेवा' शुरू हुई है कूल ईएमएस सेवा जापान से भारत की एकमात्र सेवा है जो भारत में ग्राहकों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए जापानी खाद्य पदार्थों को आयात करने की अनुमति देता है.
FIVE MCQS FOR CIVIL SERVICES
अपनी तैयारी का स्तर परखें उत्तर नीचे दिए है!
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1. भारत में आपराधिक कानून और आपराधिक कानूनी प्रक्रिया संविधान की समवर्ती सूची का विषय हैं।
2. अभी तक अदालतों के बाहर गवाह संरक्षण के लिए भारत में कानून नहीं है।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) ना तो 1 ना ही 2
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. यह पठार या पर्वतमालाओं पर बड़े पैमाने पर पाई जाने वाली लेटराइट चट्टानों के साथ जुड़ा हुआ है।
2. यह मुख्य रूप से तृतीयक भण्डारों में पाया जाता है
3. हाल ही में, इस अयस्क की निकासी के लिए अनुमति को ओडिशा के नियामगिरी पहाडि़यों के आदिवासी गांवों की ग्राम सभा ने ख़ारिज कर दी है।
किस खनिज के बारे मेे जा रहा हैं?
(a) ताम्बा
(b) लौह अयस्क
(c) बॉक्साइट
(d) मैंगनीज
3. मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) एक समिति द्वारा नियुक्त किया जाता है। निम्नलिखित में से कौन समिति के सदस्य होते है/हैं।
1. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
2. प्रधानमंत्री जो कि समिति के अध्यक्ष होते है
3. प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
4. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष
नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनें
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) उपरोक्त सभी
4. खिलाफत आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः-
1. सेव्रेस संधि (Treaty of Sevres) की कठोर शर्तें आंदोलन के लिए प्रमुख कारण थी।
2. मोहम्मद अली जिन्ना और अली बंधु इस आंदोलन के प्रमुख नेता थे।
3. जब गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई तब खिलाफत आंदोलन वापस ले लिया गया ।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1 और 3
5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के संबंध में असत्य कथन की पहचान करें।
(a) ICJ संयुक्त राष्ट्र (UN) का प्रमुख न्यायिक अंग है।
(b) गैर सरकारी संगठनों, निगमों या किसी अन्य निजी संस्था के आवेदनों को निपटाना न्यायालय का क्षेत्रधिकार है।
(c) सभी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य स्वतः अदालत के कानून के पक्षकार हैं।
(d) सभी सदस्यों के लिए अदालत के फैसले का अनुपालन करना उनका कर्तव्य है। यदि पार्टियां पालन नहीं करती है, तो मुद्दे को सुरक्षा परिषद के समक्ष कानून लागू करवाने के लिए ले जाया जा सकता है।
Answer:
1. b
2. a
3. c
4. b
5. c
👉 More Question Answer 👈

DAILY CURRENT GK in Hindi (Optional Question) -2
Reviewed by YoGi
on
5:38 PM
Rating:

No comments: