सभी विषय की क्विज के लिए Join now Telegram group


Current Affairs Quiz in HIndi

Current Affairs Quiz in HIndi

Current affairs Weekly

1. हाल ही में लॉन्च की गई ए. आर. रहमान की बायोग्राफी का क्या नाम है?

a.    नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम
b.    साउंड ऑफ़ अ गॉड
c.    सिंगर बाय चांस
d.    प्रिविलेज्ड कॉमन मैन

1. a. नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम

विवरण: भारत के प्रसिद्ध संगीतकार एवं ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान द्वारा हाल ही में मुंबई में अपनी जीवनी “नोट्स ऑफ़ ए ड्रीम”  लॉन्च की गई.

2. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा हाल ही में किस देश में प्रथम विश्वयुद्ध में मारे में भारतीय सैनिकों की स्मृति में स्मारक बनाया गया?

a.    अमेरिका
b.    ब्रिटेन
c.    फ्रांस
d.    जर्मनी

2. c. फ्रांस

विवरण: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत द्वारा उत्तरी फ्रांस में निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया.

3. वह कौन सा देश है जिसमें यूनिसेफ द्वारा 70 लाख बच्चों के भुखमरी से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है?

a.    सीरिया
b.    सूडान
c.    क्यूबा
d.    यमन

3. d. यमन

विवरण: यूनिसेफ के अनुसार यमन में 70 लाख से भी अधिक बच्चे गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं. यूनिसेफ के अनुसार वर्ष 2015 से अब तक छह हजार बच्चे मारे जा चुके हैं.

4. वाजपेयी सरकार में रहे उड्डयन मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में बेंगलुरु में निधन हो गया?

a.    केशव मौर्या
b.    अनंत कुमार
c.    अर्जुन कुमार
d.    देवेन्द्र सागर

4. b. अनंत कुमार

विवरण: अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे. वे केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. वे कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली.

5. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है?

a.    11 नवंबर
b.    12 नवंबर
c.    13 नवंबर
d.    14 नवंबर

5. a. 11 नवंबर

विवरण: यह दिवस भारत सरकार भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में हर 11 नवंबर को मनाया जाता है.

6. भारतीय रेलवे ने देश के कितने व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है?

a.    28
b.    40
c.    60
d.    75

6. d. 75

विवरण: भारतीय रेलवे ने देश के 75 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है.

7. जी-7 देशों में कौन सा पहला ऐसा देश है जिसके केंद्रीय बैंक की संपत्ति देश की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है?

a.    भारत
b.    ब्राज़ील
c.    जापान
d.    इंडोनेशिया

7. c. जापान

विवरण: जी-7 देशों में जापान पहला ऐसा देश बन गया है जिसके केंद्रीय बैंक की संपत्ति देश की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है.

8. उत्तर पूर्वी राज्यों की समीक्षा बैठक में सभी उत्तर पूर्वी राज्यों को खुले में शौच से मुक्त करने की समयसीमा क्या तय की गई है?

a.    दिसंबर 2019
b.    अक्टूबर 2019
c.    जून 2019
d.    दिसंबर 2018

8. d. दिसंबर 2018

विवरण: पूर्वोत्तर राज्यों की समीक्षा बैठक 14 नवंबर 2018 को गुवाहाटी, असम में आयोजित की गई. उन्होंने प्रतिबद्धता जाहिर की कि वे दिसम्बर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे.

9. भारत द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये जीसैट-29 उपग्रह को किस सबसे वजनी रॉकेट की सहायता से छोड़ा गया है?

a.    जीएसएलवी-एमके 2
b.    जीएसएलवी-2के
c.    जीएसएलवी-आईएसटी
d.    जीएसएलवी-पीके 3

9. a. जीएसएलवी-एमके 2

विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गाजा नामक तूफान के खतरे की आशंका के बावजूद आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जीसैट-29 का जीएसएलवी-एमके 2 रॉकेट की सहायता से सफल परीक्षण किया.

10. हाल ही में रामायण सर्किट पर चलने वाली श्री रामायण एक्सप्रेस को किस स्थान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया?

a.    आगरा जंक्शन
b.    सफदरजंग स्टेशन
c.    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
d.    प्रयागराज जंक्शन

10.  b. सफदरजंग स्टेशन

विवरण: दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन से पूरे रामायण सर्किट पर दौड़ने वाली विशेष पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.


Current Affairs Quiz in HIndi Current Affairs Quiz in HIndi Reviewed by YoGi on 4:40 PM Rating: 5

No comments:

.

Powered by Blogger.